शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व
Important Nutrients for Healthy Body: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। शरीर को अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यानी स्वस्थ व्यक्ति हो या बीमार, सभी को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसलिए लोगों को भी पोषक तत्वों के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसके महत्व के बारे में बताने के लिए हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। पोषक तत्व कई तरह के होते हैं। इसलिए हमारे लिए सभी पोषक तत्वों को रोज की डाइट में शामिल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ पोषक तत्वों को रोज की डाइट में शामिल करेंगे तो इससे भी लाभ मिल सकता है। आइए, इस मौके पर आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज की डाइट में कौन-से पोषक तत्व शामिल करने चाहिए?