40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव

Important Nutrients For 40+ Women: 40 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट कुछ खास पोषक तत्वों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 4, 2025, 2:41 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Abarna Mathivanan

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon1/6

40+ महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स

Important Nutrients For 40+ Women: पीरियड्स और प्रेगनेंसी के कारण महिलाओं के शरीर में 40 की उम्र के बाद कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि 40 की उम्र के बाद शरीर का बेहतर तरीके से ध्यान रखा जाए, ताकि महिलाओं की मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द ना हो। साथ ही। महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अक्सर कमजोरी व थकान भी महसूस होती है। इसलिए जरूरी है कि 40 की उम्र के बाद हर महिला अपनी डाइट में एक बेहतर न्यूट्रिशंस को शामिल करें, ताकि 40 के बाद उन्हें सेहत से संबंधित कोई परेशानी ना हो। अगर आपकी उम्र भी 40 के पार हो चुकी हैं और आप अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ध्यान रखना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में कुछ पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि 40 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में किन न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना चाहिए -

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon2/6

कैल्शियम

40 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है, जिससे उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में, अगर आपकी उम्र भी 40 के पार हो चुकी है, तो आपको अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही, पनीर और हरे पत्तेदार सब्जियां आदि को शामिल करना चाहिए। Also Read - वजाइना को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को क्या खाना चाहिए?

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon3/6

विटामिन-डी

40 की उम्र के बाद महिलाओं को विटामिन-डी की भी जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए तो इससे अक्सर हड्डियों में दर्द रहता है। ऐसे में, हर महिला को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट धूप में बैठना चाहिए। साथ ही विटामिन- डी से भरपूर डाइट जैसे मशरूम, फटी फिश, अंडे की जर्दी आदि को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon4/6

आयरन

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी भी हो जाती है, जिससे अक्सर महिलाओं को एनीमिया, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हर महिला को प्रतिदिन अपनी डाइट में मसूर की दाल, किशमिश, खजूर और हरे पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। Also Read - Bra at Night Side Effect: रात को Bra पहनकर सोती हैं तो जरूर देखे ये Video

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon5/6

प्रोटीन

प्रोटीन हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। खासकर, 40 पार की महिलाओं के लिए। अगर आपकी उम्र 40 के पार हो चुकी है, तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे पनीर, सोयाबीन और अंडे आदि को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

40+ महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, कई बीमारियों से होगा बचाव photo icon6/6

विटामिन-बी12

महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 की बेहद ही जरूरी होती है। अगर विटामिन-बी12 की शरीर में कमी हो जाए, तो इससे उन्हें अधिक थकान कमजोरी और याददाश्त में परेशानी आ सकती है। ऐसे में, विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में दूध, दही, अंडे और चिकन आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। Also Read - 50 के बाद महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये 5 पोषक तत्व