50+ पुरुष जरूर करवाएं ये 5 टेस्ट
Medical Test For Men Over 50: 50 की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव में हार्मोनल उतार-चढ़ाव, मेटाबॉलिज्म स्लो होना और हड्डियां कमजोर होना और थकान जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, बढ़ती उम्र के साथ ही पुरुषों में हाई बीपी, डायबिटीज, अर्थराइटिस, किडनी डिजीज और हार्ट डिजीज कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर समय रहते कुछ ज़रूरी हेल्थ टेस्ट करवा लिए जाएं, तो न केवल गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है। तो आइए, डॉ। बृज वल्लब शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार इंटरनल मेडिसिन, नारायणा अस्पताल, जयपुर से जानते हैं कि 50+ पुरुषों को कौन से टेस्ट करवाने चाहिए?
