सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बड़ी इलायची का करें सेवन, रहेंगे इन 4 मौसमी बीमारियों से भी दूर

सर्दियों के मौसम में बड़ी इलायची का सेवन आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदे पहुंचा सकती है। जैसे, इम्यूनिटी बूस्ट करने, सर्दी-ज़ुकाम के लक्षण कम करने जैसे कई गुणों की वजह से यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी मानी जाती है। यहां पढ़ें बड़ी इलायची के स्वास्थ्य लाभ। (Health Benefits of Black Cardamom)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : October 31, 2020 8:35 PM IST

1/5

Black-Cardamom

Health Benefits of Black Cardamom: बड़ी या काली इलायची (Black Cardamom) अपने स्वाद और फ्लेवर की लिए कई भारतीय पकवानों में मिलायी जाती है। भारत में इस्तेमाल होने वाले गरम मसालों में बड़ी इलायची भी शामिल होती है। लम्बे समय से यह मसाला हमारी रसोइयों में मौजूद है। जहां हरी इलायची को मिठाइयों, खीर और हलवा जैसी मीठी डिशेज़ में इस्तेमाल होता है जबकि, काली इलायची पुलाव, करी और दाल जैसी डिशेज़ की लज़्ज़त बढ़ाती है। इसके साथ ही सेहत के लिए बड़ी इलायची सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक (Health Benefits of Black Cardamom) है। सर्दियों के मौसम में बड़ी इलायची का सेवन आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदे पहुंचा सकती है। जैसे, इम्यूनिटी बूस्ट करने, सर्दी-ज़ुकाम के लक्षण कम करने जैसे कई गुणों की वजह से यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी मानी जाती है। यहां पढ़ें बड़ी इलायची के स्वास्थ्य लाभ। (Health Benefits of Black Cardamom)

2/5

Allergy-1

इम्यूनिटी बूस्टर मसाला है बड़ी इलायची: सर्दियों में कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection in Winters) का खतरा बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। क्योंकि इस मौसम फ्लू, सर्दी-ज़ुकाम और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां (Lung Diseases) बढ़ जाती है। ऐसे में स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी आपका सुरक्षा कवच साबित हो सकती है। काली इलायची या बड़ी इलायची इम्यूनिटी बढ़ाती (Immunity Booster Foods) है। इसमें, एंटी-बैक्टेरियल (Anti-Bacterial) और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो, लगभग 14 प्रकार के बैक्टेरियाज को नष्ट करने में सक्षम होते हैं।  Also Read - महाशिवरात्रि पर जन्मे बच्चों के लिए भगवान शिव के 10+ दिव्य नाम और उनके पवित्र अर्थ

3/5

Breathing-difficulty

सांस की बीमारियां होती है कम: काली इलायची के सेवन से श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं (Respiratory Problems in Winter) से आराम मिलता है। सर्दियों में लंग इंफेक्शन और अस्थमा जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में बड़ी इलायची के सेवन से आपको फायदा हो सकता है। इसी तरह बंद गला, बंद नाक और सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों में बड़ी इलायची की सेवन से आराम मिलता है। (Home Remedies for Respiratory Problems in Winter)

4/5

Digestion

डायजेशन करे बूस्ट: गैस्ट्रोइंस्टेनाइल सिस्टम के कार्य को सुचारू रखने के लिए बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। काली इलायची हाजमा दुरूस्त रखती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करती है। एसडिटी, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं मे बड़ी इलायची का सेवन कारगर है। साथ ही इसके सेवन से गैस्ट्रिक अल्सर जैसी पेट की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। (Digestion Boosting Tips in Winter Season) Also Read - क्या बचपन का कैंसर छूने से फैलता है? जानिए चाइल्डहुड कैंसर से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनकी चौंकाने वाली सच्चाई