Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये फल और सब्ज़ियां, ज़रूर करें सेवन

इन दिनों हर जगह कोविड-19 की वजह से लोगों की सेहत पर ख़तरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अपनी डायट में ऐसी चीज़ों को शामिल करें जिनसे इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां, जो गर्मियों में आसानी से मिल जाती हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 26, 2020 2:51 PM IST

1/6

Eating-healthy

Eat Healthy: Vitamin B, zinc, and omega 3 are good for your hair and scalp. So, eat lots of fruits and vegetables to get the nutrients. Eggs, fish, bananas and spinach, are also good sources for these nutrients.

2/6

Citrus-fruits

साइट्रस फ्रूट: जैसा कि साइट्रस फ्रूट्स यानि खट्टे फल विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होते हैं। विटामिन सी एक स्ट्रॉन्ग एंटी-ऑक्सिडेंट है जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों के मौसम में खट्टे फलों का सेवन हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। साथ ही इनसे, इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है।  Also Read - अगर सोने से 2 घंटे पहले ही रख देंगे फोन, तो स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे

3/6

Health-benefits-of-watermelon-1-1

तरबूज़: तरबूज़ (Watermelon) एक इम्यूनिटी बूस्टिंग फल हैं। लगभग आधा किलो तरबूज़ खाने से 270 मिग्रा पोटैशियम, हमारी रोज़ाना ज़रूरत का 30 फीसदी विटामिन ए और 25 फीसदी विटामिन सी मिलता है। जैसे कि यह एक लो-कैलोरी फूड है इसीलिए यह वेट लॉस (weight loss food) और कैलोरी इंटेक को लेकर फिक्रमंद लोगों के लिए भी अच्छा फल है। तरबूज़ से विटामिन बी6 प्राप्त होता है। तो वहीं इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाला कम्पाउंड ग्लूटूथाइऑन (glutathione) भी होता है। (Immune Boosting Summer foods)

4/6

Healthy-eating-habit

पालक: यह पत्तेदार हरी सब्ज़ी हर मौसम में बॉडी का पोषण करने के लिए खायी जा सकती है। यह एक सुपरफूड है जो, गर्मियों के मौसम में भी उपलब्ध होती है। पालक में फोलेट,विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नेशियन, आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। साथ ही ये सेल डिविजन और डीएनए रिपेयर में भी मदद करते हैं।  Also Read - शराब पीने से बढ़ता है इन 6 बीमारियों का जोखिम, जानें यह शरीर को कैसे करता है धीरे-धीरे खोखला

5/6

Pomegranate

अनार: लैब टेस्ट्स में यह साबित हुआ है कि अनार का जूस बैक्टेरिया को पनपने से रोकने वाले गुणों से भरपूर होता है। इसमें, एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो फ्लू, वायरल और हर्पिज़ से सुरक्षा प्रदान करती हैं। वायरस और बैक्टेरिया से लड़ने के अलावा यह गट में गुड बैक्टेरिया के निर्माण में भी सहायता करता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है।

6/6

Sweet-potato-health-benefits

शकरकंद: यूं तो भारत में लोग सर्दियों में शकरकंद खाना पसंद करते हैं। लेकिन, यह इम्यूनिटी बढ़ाने वाली सब्ज़ी हर मौसम में खायी जा सकती है। एक मध्यम आकार के शकरकंद में हमारी दैनिक ज़रूरत का 120% विटामिन ए और 30 फीसदी विटामिन सी प्राप्त हो सकता है। जबकि, इस साइज़ के शकरकंद से केवल 100 कैलोरी मिलती है। यह नही स्वीट पोटैटो एक कोलेस्ट्रॉल-फ्री फूड है, जिसमें, फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसीलिए, लॉकडाउन के दौरान स्वीट पोटैटो खाने से आपको इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने वाले सभी पोषक तत्व प्राप्त होंगे। साथ ही वेट को बढ़ने से रोकने और डायजेशन ठीक रखने के लिए फाइबर की एक अच्छी खुराक भी आपको मिल जाएगी। (Immune Boosting Summer foods) Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें