Exercise For High BP: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर करें ये 1 एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगा आराम, जानिए BP को कंट्रोल करने के उपाय

Handgrip Exercise To Lower Blood Pressure: इस लेख में हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो हाई बीपी को तुरंत कम करने में मदद करती है।

Written by Atul Modi | Published : October 27, 2021 6:53 PM IST

1/9

उच्च रक्तचाप को तुरंत कम करने की एक्सरसाइज

उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, वर्तमान समय में बेहद आम समस्या बन गई है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। चिंता की बात यह है कि अब यह ऐसी स्थिति नहीं है जो सिर्फ बुजुर्गों को प्रभावित करती है, यह युवाओं में भी व्यापक रूप से सामने आ रही है। यह समस्या तब होती है जब धमनी की दीवारों पर लंबे समय तक अत्यधिक रक्त प्रवाह होता है जिससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। आपका हृदय जितना अधिक रक्त पंप करेगा और आपकी धमनियां जितनी संकरी होंगी, दबाव भी उतना ही अधिक होगा। शुरुआत में, हाई बीपी में कुछ खास ध्यान देने योग्य लक्षण नहीं होते हैं यही कारण है कि अक्सर इसका निदान जल्दी नहीं हो पाता है। लेकिन यदि इसे लंबे समय तक अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, तो यह दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली में कुछ सामान्य बदलाव और नियमित व्यायाम के साथ ब्लड प्रेशल को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। बल्कि, एक एक्सरसाइज है जो बीपी को तुरंत कम करने में मदद कर सकता है।

2/9

आइए पहले जानते हैं हाई बीपी के जोखिम कारक

उच्च रक्तचाप के कुछ सामान्य जोखिम कारकों में मोटापा, बहुत अधिक शराब पीना, धूम्रपान, एक गतिहीन जीवन शैली, प्रोसेस्ड फूड और आनुवंशिकी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा हाई बीपी की समस्या एंडोक्रिनोलॉजी डिसऑर्डर, गुर्दे की बीमारी, गर्भनिरोधक गोलियों के उपयोग और गुर्दे में धमनियों के संकीर्ण होने के कारण होती है। Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

3/9

हाई बीपी को तुरंत कम करने के लिए करें आइसोमेट्रिक हैंड ग्रिप स्ट्रॉन्गेर्स

एक रिपोर्ट के अनुसार, आइसोमेट्रिक हैंड ग्रिप स्ट्रॉन्गेर्स बीपी को जल्दी कम कर सकती हैं। साथ ही इसे करना भी बहुत आसान है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ बैठना और स्क्वीज़िंग आपके शरीर के लिए सिस्टोलिक दबाव को कम करने के लिए पर्याप्त हो सकता है। यदि इसे नियमित रूप से आठ सप्ताह तक किया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को 8 से 10 mmHg तक कम कर सकता है। लेकिन हाई बीपी के संकट से बचने के लिए व्यायाम को अपने डेली रुटीन में शामिल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

4/9

1. नियमित जांच कराएं

जैसे ही इसकी शुरुआत होती है तो इसका निदान और उपचार प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं। Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें

5/9

2. नमक का सेवन करें सीमित

अपने दैनिक आहार में नमक की मात्रा कम करें। अपने भोजन में अतिरिक्त नमक न डालें और कम नमक वाले आहार का सेवन करने का प्रयास करें। आप अपने भोजन में कम नमक की भरपाई के लिए अन्य मसाले और जड़ी-बूटियां मिला सकते हैं।

6/9

3. स्वस्थ वजन को बनाए रखें

स्वस्थ वजन को बनाए रखना स्वस्थ रहने की दिशा में पहला कदम है। ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए व्यायाम करें, अपने वजन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखें। Also Read - 3-5 साल की उम्र के बच्चों के बिहेवियर में कौन से बदलाव आते हैं, जिन्हें संभालना जरूरी होता है?

7/9

4. सक्रिय रहें

खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। नियमित रूप से वर्कआउट करने से हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है और आपका दिल स्वस्थ रहता है। अगर ज्यादा नहीं तो अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट शामिल करें।

8/9

5. प्रोसेस्ड और ऑयली फूड से बचें

वसायुक्त फूड, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ आपके ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। Also Read - हेल्दी समझकर खा रहे हैं? ये 5 प्रोटीन सोर्स बन सकते हैं बीमारी की वजह

9/9

6. अदरक को डाइट में शामिल करें

अदरक को अपने आहार में शामिल करें। अदरक एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। आप अपनी चाय, सूप, करी और अन्य ड्रिंक्स में अदरक को शामिल कर सकते हैं।