असली-नकली मखानों की पहचान कैसे करें?
Asli Or Nakli Makhana: आजकल बाजार सब्जी, फल, मसालों और डेरी प्रोडक्ट में भी मिलावट की कई खबर आ रही हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हैं। इन सभी चीजों की तरह अब बाजार में नकली मखाने भी बिक रहे हैं जो हम सभी की सेहत के लिए हानिकारक हैं। कई मांएं अपने बच्चों को रोस्ट करके मखाने देती हैं, लेकिन कैसे हो अगर उन्हें पता चले कि वह अपने बच्चे को जहर खिला रही हैं? जाहिर सी बात है हर माता-पिता के मन में यह डर बैठ जाएगा और वह मखाने लाना छोड़ देंगे। लेकिन यह समस्या का हल नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे असली और नकली मखाने की पहचान कर सकते हैं, ताकि आप व आपके घर वाले हेल्दी खाएं और स्वस्थ रहें।