क्यों खराब हो रही बालों की हेल्थ?
आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा कि बाल धोने के बाद भी स्कैल्प में खुजली हो रही है, बाल चिपचिपे हो रहे हैं और बहुत ही ज्यादा ड्राई हो गए हैं। हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि अच्छे से बाल धोने के बाद भी वह साफ नहीं हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ही यह है कि आपको यह गलतफहमी है कि आप सही तरीके से बाल धो रहे हैं। जी हां, हेयर टाइप के हिसाब से हेयर वॉश करने के लिए अलग-अलग मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। वो कौन से तरीके हैं, आइए आपको हम इस विषय पर विस्तार से बताते हैं।
