कच्चे दूध से बाल कैसे धोएं?
How to Use Raw Milk on Hair: दूध सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, दूध त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। यही वजह है कि कई लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर के तौर पर करते हैं। यानी कच्चे दूध से चेहरा साफ करते हैं। आप चाहें तो कच्चे दूध से बाल भी साफ कर सकते हैं। जी हां, आप कच्चे दूध से बाल धो सकते हैं। कच्चा दूध बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह हेयर फॉल को कम करता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। कच्चा दूध फ्रिजी, बेजान और रूखे बालों से छुटकारा दिलाता है। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और बाल हेल्दी बनते हैं। आइए, जानते हैं कच्चे दूध से बाल कैसे धोएं (Kache Dudh se Baal Kaise Dhoye)?