मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल

Methi Ke Pani Se Baal Kaise Dhoye: आप बाल धोने के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 10, 2025, 12:38 PM

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon1/6

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं?

How to Wash Hair With Fenugreek Water: मेथी एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय घर की रसोई में मौजूद होता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही, मेथी दाना हमारी स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए मेथी दाना का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसमें विटामिन-बी 3, निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बालों को पोषक देकर उन्हें मजबूत बनाता है और बालों को टूटने से भी रोकता है। बालों में मेथी लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, जिससे वे तेजी से लंबे और घने होते हैं। साथ ही, यह समय से पहले बाल सफेद होना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल और रूखे व बेजान बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बालों को नेचुरली खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए मेथी दाना का प्रयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। कुछ लोग बालों में मेथी का पेस्ट लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग मेथी का हेयर मास्क और तेल बालों में लगाते हैं। लेकिन आप चाहें तो मेथी के पानी से बाल धो सकते हैं (Methi Water For Hair)। मेथी का पानी बालों को मुलायम, चमकदार बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल लंबे और घने भी हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं (Methi Ke Pani Se Baal Kaise Dhoye)?

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon2/6

मेथी का पानी और एलोवेरा

आप मेथी के पानी में एलोवेरा मिलाकर बाल धो सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे छान लें और इस पानी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30-40 मिनट बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। Also Read - मेथी के पानी से इस तरह से धोएंगे बाल तो देखते ही देखते दूर हो जाएंगी ये कई Hair Problems

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon3/6

मेथी का पानी और नींबू

आप मेथी के पानी में नींबू का रस मिलाकर भी बाल धो सकते हैं। इसके लिए 2 कटोरी मेथी के पानी में 1-2 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 20-25 मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपना सिर धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपको डैंड्रफ और रूखे बालों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बाल साफ और चमकदार भी नजर आएंगे।

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon4/6

मेथी का पानी और कोकोनट मिल्क

अगर आपको बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, तो आप मेथी के पानी में कोकोनट मिल्क मिलाकर बाल धो सकते हैं। यह मिश्रण बालों की जड़ों को मजबूत करता है। साथ ही, बालों को टूटने और झड़ने से भी बचाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे छान लें। इस पानी में 2 चम्मच कोकोनट मिल्क डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon5/6

मेथी का पानी और दही

मेथी के पानी और दही को मिक्स करके भी बाल धोए जा सकते हैं। दरअसल, दही स्कैल्प को हेल्दी और ठंडा बनाए रखता है। साथ ही, यह डैंड्रफ और खुजली से भी छुटकारा दिलाता है। बालों में दही लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

मेथी के पानी से बाल कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे लंबे-घने और मुलायम बनेंगे बाल photo icon6/6

मेथी का पानी और बादाम का तेल

आप मेथी के पानी में बादाम का तेल मिलाकर भी बाल धो सकते हैं। दरअसल, बादाम का तेल स्कैल्प को हेल्दी और मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही, यह बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मेथीदाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छान लें और इसमें आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाएं। कुछ देर हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल मजबूत, लंबे और घने बन सकते हैं। Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source