Advertisement

40+ महिलाएं चावल के पानी से चेहरा कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगी झुर्रियां और आएगा निखार

Rice Water for Face Wash: चावल के पानी से आप चेहरा साफ कर सकती हैं। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। स्किन को ग्लोइंग बनाता है। आप 40 साल के बाद भी चावल के पानी से चेहरा धो सकती हैं। आइए, जानते हैं कैसे-

Written By Anju Rawat
Updated : May 5, 2025 12:57 PM IST

40+ महिलाएं चावल के पानी से चेहरा कैसे धोएं?

How to Clean Face With Rice Water in 40s: चावल का पानी सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग चावल के पानी का इस्तेमाल टोनर और फेस पैक के रूप में करते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो चावल के पानी से चेहरा भी साफ कर सकती हैं। चावल का पानी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। यह मुंहासों और फोड़े-फुंसियों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत में सुधार करता है। चावल का पानी बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करता है। यह झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है। इसलिए आप 40 साल के बाद भी चावल के पानी से चेहरा साफ कर सकती हैं। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद महिलाएं चावल के पानी से चेहरा कैसे धोएं (40 Saal ke Bad Chawal ke Pani se Chehra kaise Dhoye)?

रातभर भिगोए हुए चावल का पानी

चेहरा धोने के लिए आप रातभर भिगोए हुए चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप रातभर एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच चावल भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और फिर इससे चेहरा धोएं। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। आप रोज सुबह या रात में भिगोए हुए चावल के पानी से चेहरा साफ कर सकती हैं। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो भी इस पानी से चेहरा साफ कर सकती हैं। इससे त्वचा पर कसाव आएगा और स्किन यंग नजर आएगी।

उबले हुए चावल का पानी

आप उबले हुए चावल के पानी से भी चेहरा साफ कर सकती हैं। इसे मांड भी कहा जाता है। इसके लिए आप चावल को पानी में उबालें और फिर पानी को अलग निकाल लें। यह बेहद गाढ़ा होता है और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चावल का मांड त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। आप रोज सुबह उबले हुए चावल के पानी से चेहरा धो सकती हैं। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलता है। इसलिए 40 साल के बाद भी आप इससे चेहरा धो सकती हैं।

Advertisement

चावल का पानी और गुलाब जल

आप चावल के पानी में गुलाब जल मिक्स करके चेहरा धो सकती हैं। इसके लिए आप 1-2 गिलास चावल का पानी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर इसे चेहरे पर स्प्रे करें। आप चाहें तो कॉटन पैड की मदद से भी चावल के पानी और गुलाब जल को चेहरे पर लगा सकती हैं। गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा की बढ़ती उम्र को भी कम दिखाता है। इसलिए बढ़ती उम्र में भी इन दोनों को मिक्स करके चेहरा साफ किया जा सकता है।

चावल का पानी और एलोवेरा जल

चावल के पानी में एलोवेरा जेल मिलाकर भी चेहरा धोया जा सकता है। अगर आप 40+ की हैं, तो इस मिश्रण से चेहरा साफ करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें चावल का पानी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर इस्तेमाल करें। 3-4 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें और फिर चेहरे को पानी से धो लें। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं।

चावल का पानी और मुल्तानी मिट्टी

चावल के पानी में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके भी चेहरा साफ किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खासकर, यह ऑयली स्किन वाले लोगों को लाभ पहुंचाता है। मुल्तानी मिट्टी मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी चावल के पानी और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके चेहरा धो सकती हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और रंगत में सुधार होगा।