बेसन और हल्दी से चेहरा धोने से क्या होता है?
How to wash face with besan and haldi: आज के समय में जहां हर कोई केमिकल वाले फेसवॉश और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो गया है, वहीं भारत की पारंपरिक रसोई में छिपा है एक ऐसा प्राकृतिक स्किनकेयर भी है, जो त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। ये खजाना है बेसन और हल्दी। मेरे घर में मां और भाभी आज भी बेसन और हल्दी से चेहरा धोती हैं। एक दिन मैंने मां से पूछ ही लिया वो ऐसा क्यों करती हैं, आखिरकार बेसन और हल्दी से चेहरा धोने से क्या होता है? (Besan Aur Haldi Se Chehra Dhone se Kya Hota Hai) मेरी मां ने जो जवाब दिया वो न सिर्फ हैरान करने वाला था बल्कि मेरे लिए वापस से पारंपरिक स्किन केयर से जुड़ने का मौका भी था। इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं बेसन और हल्दी से चेहरा धोने से क्या होता है?