रात में चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं?
How to Apply Vitamin E Capsule on Face at Night: विटामिन ई सिर्फ सेहत के लिए नहीं, स्किन के लिए भी बेहद जरूरी होता है। यह एक प्रकार एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। विटामिन ई कैप्सूल त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को मुलायम और कोमल बनाते हैं। विटामिन ई स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। इसलिए आपको चेहरा साफ करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल जरूर करना चाहिए। वैसे तो आप दिन के किसी भी समय चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं। लेकिन, रात में इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात को चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगाने से, सुबह स्किन फ्रेश और खिली-खिली नजर आती है। आइए, जानते हैं कि रात में चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं (Raat me Chehre Par Vitamin E Capsule Kaise Lagaye)?