40+ महिलाएं चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं?
How to Apply Vitamin E Capsule on Face in 40s: 40 साल के बाद सिर्फ सेहत में ही नहीं, त्वचा पर भी कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। इस उम्र के बाद त्वचा पर कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है। इसकी वजह से त्वचा पर ढीलापन नजर आने लगता है। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। 40 साल के बाद स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। इस उम्र की महिलाएं झाइयों और पिग्मेंटेशन से भी परेशान रहती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। लेकिन, आप चाहें तो सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल से भी चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं। विटामिन ई कैप्सूल बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करता है। अब आप सोच रही होंगी कि चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाना चाहिए? आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं (40 Saal ke Bad Chehre Par Vitamin E Capsule Kaise Lagaye)?