हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा

Turmeric For Facial Hair Removal: चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 20, 2025, 4:21 PM

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon1/6

हल्दी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?

How To Use Turmeric To Remove Facial Hair: चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं होते हैं। ये देखने में गंदे तो लगते ही हैं, साथ ही आपकी खूबसूरती को भी कम कर देते हैं। कई महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ब्लीच या वैक्सिंग करवाती हैं। वहीं, कई महिलाएं तो चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए मंहगे-मंहगे ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट्स भी त्वचा पर सिर्फ कुछ समय के लिए ही असरदार होते हैं। वहीं, चेहरे पर ब्लीच और वैक्सिंग कराने में काफी दर्द होता है और त्वचा पर दाने या रैशेज होने का डर भी रहता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में हल्दी भी शामिल है। जी हां, हल्दी का इस्तेमाल करके आप न केवल आसानी से अपने फेशियल हेयर को रिमूव कर सकती हैं, बल्कि यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करती है। तो आइए, जानते हैं हल्दी से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं (Haldi Se Chehre Ke Baal Kaise Hataye)?

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon2/6

हल्दी और बेसन

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप हल्दी और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच गुलाब जल या दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में गीले तौलिए से इस पेस्ट को रिमूव करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। Also Read - बिना दर्द और जलन के चेहरे से हटाएं बाल, सिर्फ 15 मिनट में चेहरा हो जाएगा साफ

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon3/6

हल्दी और चीनी

अगर आप चेहरे से अनचाहे बालों को हटाना चाहती हैं, तो चीनी और हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच चीनी लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंद पानी डालकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon4/6

हल्दी और एलोवेरा

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए हल्दी और एलोवेरा का मिश्रण भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद बालों की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार हल्दी और एलोवेरा के मिश्रण का इस्तेमाल करने से फेशियल हेयर से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद मिलेगी। Also Read - हेयर रिमूवल क्रीम से हटाते हैं अनचाहे बाल? जानें, कैसे करें बेस्ट क्रीम की पहचान

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon5/6

हल्दी और चावल का आटा

फेशियल हेयर को रिमूव करने के लिए आप हल्दी और चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट को रिमूव करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा में निखार भी आएगा।

हल्दी से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे फेशियल हेयर से मिलेगा छुटकारा photo icon6/6

हल्दी और दही

चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए आप हल्दी और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच दही लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस उपाय को करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है। Also Read - केवल 1 पके हुए केले से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे साफ,  फेशियल हेयर हटाने के लिए ऐसे करें यूज़

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source