शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर

Honey For Facial Hair Removal: चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: April 21, 2025, 9:28 AM

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon1/6

शहद से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?

How to Use Honey for Facial Hair Removal: सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी अपने चेहरे के अनचाहे बालों को निकलवाती हैं। खासकर, होंठों के ऊपर (Upper Lips) के बाल निकलवाना जरूरी होता है। कई महिलाएं चेहरे के छोटे-छोटे बालों को भी निकलवाती हैं। इसके लिए वे ब्लीच या रेजर का सहारा लेती हैं। लेकिन, ब्लीच का असर कम ही दिनों तक रहता है। वहीं, रेजर से त्वचा इरिटेट हो सकती है और इससे रेडनेस हो सकती है। ऐसे में जिन महिलाओं की स्किन सेंसिटिव होती है, वे चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए नेचुरल तरीकों की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बाल हटाना चाहती हैं, तो शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए, जानते हैं शहद से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं (Shahad se Chehre ke Baal Kaise Hataye)?

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon2/6

शहद और पपीता

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आप शहद और पपीते का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में रगड़ें। इससे त्वचा सॉफ्ट बनेगी और बाल भी निकल जाएंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकती हैं।  Also Read - बिना दर्द और जलन के चेहरे से हटाएं बाल, सिर्फ 15 मिनट में चेहरा हो जाएगा साफ

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon3/6

शहद और एलोवेरा

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों को नेचुरल तरीके से हटाना चाहती हैं, तो शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। इसमें एक चम्मच शहद और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें। 2-3 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। फिर चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें।

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon4/6

शहद और फिटकरी

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए शहद और फिटकरी के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 1-2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में गीले तौलिए से पेस्ट को हटाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस घरेलू नुस्खे को आजमाया जा सकता है। Also Read - हेयर रिमूवल क्रीम से हटाते हैं अनचाहे बाल? जानें, कैसे करें बेस्ट क्रीम की पहचान

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon5/6

शहद और नींबू का रस

चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए शहद और नींबू के रस का मिश्रण काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप कटोरी में एक चम्मच शहद डालें। इसमें चुटकीभर हल्दी और 3-4 बूंद नींबू का रस मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में गीले कपड़े से पेस्ट को रिमूव करें। शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। नींबू त्वचा के दाग-धब्बे भी मिटाता है। आप इस नुस्खे को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

शहद से चेहरे के बाल कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निकल जाएंगे सारे फेशियल हेयर photo icon6/6

शहद और साइप्रस तेल

अगर चेहरे के अनचाहे बालों को प्राकृतिक तरीके से हटाना चाहती हैं, तो साइप्रस तेल और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसमें साइप्रस तेल की 2-3 बूंद डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक चेहरे की अच्छी तरह से मालिश करें। फिर 20 मिनट बाद हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में पेस्ट को रगड़ते हुए निकाल लें। Also Read - केवल 1 पके हुए केले से चेहरे के अनचाहे बाल हो जाएंगे साफ,  फेशियल हेयर हटाने के लिए ऐसे करें यूज़

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source