चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिट जाएंगे जिद्दी डार्क स्पॉट्स

Gulab Jal Se Daag Dhabbe Kaise Hataye: चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Published : May 25, 2025 9:47 AM IST

1/6

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं?

How To Apply Rose Water To Remove Dark Spots: निखरी और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण अक्सर लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपायों में गुलाब जल भी शामिल है। जी हां, गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने में भी मदद करता है। गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं (Daag Dhabbe Mitane ke Liye Gulab Jal Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और बेसन

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप गुलाब जल में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे सारे दाग-धब्बे रिमूव हो जाएंगे। Also Read - गर्दन और कोहनी का कालापन हटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, सुबह-शाम करें इस्तेमाल

3/6

गुलाब जल और नींबू

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

4/6

गुलाब जल और एलोवेरा

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को मिटाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा मुलायम-चमकदार भी बनेगी। Also Read - 5 रुपए में मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, ये घरेलू उपाय है बेहद असरदार

5/6

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा दिला सकती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी निखारती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप कुछ दिनों तक रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

6/6

गुलाब जल और फिटकरी

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप गुलाब जल और फिटकरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। Also Read - AI की मदद से मिट गए मेरे चेहरे के दाग-धब्बे, क्या वाकई असरदार है ये नुस्खा