दाग-धब्बे मिटाने के लिए चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे खिली जाएगी त्वचा

Rose Water for Face: गुलाब जल त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने में भी असरदार होता है। आप कई तरीकों से चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : July 1, 2025 12:34 PM IST

1/6

गुलाब जल से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

How to Use Rose Water on Face: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए अधिकतर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। कोई गुलाब जल को क्लींजर, तो कोई टोनर और फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। यह त्वचा की रंगत को साफ करता है और निखार भी बढ़ाता है। अगर नियमित तौर पर गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन की समस्या है, तो आप गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane ke Liye Gulab Jal Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और फिटकरी

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन है, तो आप गुलाब जल और फिटकरी को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप आधी चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाता है। फिटकरी दाग-धब्बों को मिटाती है और रंगत को सुधारती है। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और नींबू का रस

आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए गुलाब जल और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करता है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार गुलाब जल और नींबू के रस का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे दाग-धब्बे मिटेंगे और रंगत साफ होगी।

4/6

गुलाब जल और आलू का रस

गुलाब जल और आलू के रस को मिक्स करके लगाने से दाग-धब्बों को मिटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप गुलाब जल और आलू के रस को एक स्प्रे बोतल में मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।  Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और एलोवेरा जेल

गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिक्स करके भी आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। इससे दाग-धब्बों को मिटाया जा सकता है।

6/6

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, दाग-धब्बे, झाइयों और पिग्मेंटेशन से भी राहत मिलेगी। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?