बारिश के मौसम में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन

How To Apply Rose Water On Face In Monsoon: बारिश के मौसम में मुलायम और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Published : July 3, 2025 9:32 AM IST

1/6

बारिश के मौसम में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

How To Use Rose Water On Face In Monsoon: बारिश के मौसम में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम धूल-मिट्टी, पसीने और उमस के कारण कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों को पिंपल्स, फोड़े-फुंसी, ब्लैकहेड्स, रैशेज, खुजली और टैनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, बारिश के मौसम में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में गुलाब जल भी शामिल है। जी हां, गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं बारिश के मौसम में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं (Barish Ke Mausam Me Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और एलोवेरा

आप बारिश के मौसम में चेहरे पर गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और बेसन

बारिश के मौसम में आप गुलाब जल में बेसन मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।

4/6

गुलाब जल और नींबू

आप चाहें तो बारिश के मौसम में चेहरे पर गुलाब जल में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और शहद

बारिश के मौसम में आप गुलाब जल में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

6/6

गुलाब जल और हल्दी

आप चाहें तो बारिश के मौसम में अपने चेहरे पर गुलाब जल में हल्दी मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल में चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?