गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Rose Water For Glowing Skin: गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written by priya mishra | Published : May 29, 2025 12:39 PM IST

1/6

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं?

How to Apply Rose Water On Face For Glowing Skin: खूबसूरत और निखरी त्वचा पाना हर व्यक्ति की चाहत होती है। लेकिन गर्मियों में धूल-मिट्टी, धूप और पसीने के कारण कई तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिंपल्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, गर्मियों में अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल सकते हैं। इन चीजों में गुलाब जल भी शामिल है। जी हां, गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं (Gulab Jal Se Chehre Par Glow Kaise Laye)?

2/6

गुलाब जल और एलोवेरा

गर्मियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और नींबू

गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप गुलाब जल में नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

4/6

गुलाब जल और बेसन

गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में बेसन मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और शहद

गर्मियों में सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप गुलाब जल में शहद मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

6/6

गुलाब जल और हल्दी

गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में हल्दी मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा निखरी-बेदाग नजर आएगी। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?