गुलाब जल से चेहरे का ग्लो कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके जिनसे मिलेगा निखार और चमक

Rose Water for Glowing Face: गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह स्किन को ग्लोइंग और शाइनी बनाता है। आप इन तरीकों से चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : May 24, 2025 3:09 PM IST

1/6

गुलाब जल से चेहरे का ग्लो कैसे बढ़ाएं?

How to Apply Rose Water on Face for Glowing Skin: गुलाब जल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसे ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं। गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। गुलाब जल में हाइड्रेटिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा की जलन को शांत करता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से रेडनेस और इरिटेशन कम होती है। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और पीएच लेवल भी बैलेंस में बना रहता है। गुलाब जल त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। यह त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं (Chehre ka Glow Badhane ke Liye Gulab Jal Kaise Lagaye)-

2/6

गुलाब जल और एलोवेरा

आप गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 4-5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। गुलाब जल और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और ग्लो आता है। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और कच्चा दूध

आप गुलाब जल में कच्चा दूध मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा की सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। इसके लिए आप 2-2 चम्मच गुलाब जल और कच्चा दूध लें। इसे चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। कच्चा दूध त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

4/6

गुलाब जल और ग्लिसरीन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में ग्लिसरीन मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने से त्वचा की चमक भी बढ़ती है। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। इससे त्वचा की रंगत भी सुधरेगी। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिक्स करें। अब इससे चेहरे की मसाज करें और आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। विटामिन ई ऑयल स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए रोज रात में गुलाब जल और विटामिन ई को मिलाकर लगाया जा सकता है।

6/6

गुलाब जल

आप चाहें तो चेहरे पर सिर्फ गुलाब जल भी लगा सकते हैं। आप स्प्रे बोतल में गुलाब जल लें और टोनर के तौर पर इसका इस्तेमाल करें। आप रोज सुबह और रात में चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ेगा और रंगत भी साफ होगी। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसे लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?