गर्मी में नहाने से पहले गुलाब जल कैसे लगाएं?
How to Apply Rose Water on Face in Summer: गुलाब जल एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल कोई क्लींजर, तो कोई टोनर या मेकअप रिमूवर के तौर पर करता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाने में भी मदद करता है। आप गर्मियों में भी गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गुलाब जल को नहाने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा दिनभर फ्रेश और निखरी हुई नजर आएगी। गुलाब जल त्वचा पर दिनभर नमी बनाए रखने में मदद करता है। वैसे तो गुलाब जल को किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन, नहाने से पहले गुलाब जल को त्वचा पर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं (Nahane se Pehle Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)?