गर्मी में रात को चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?
How To Use Rose Water On Face At Night In Summer: गुलाब जल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी को डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और त्वचा की जलन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियों, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। कुछ लोग गुलाब जल को चेहरा साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग गुलाब जल को टोनर के रूप में यूज करते हैं। अगर आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में रात को चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं (Garmi Me Raat Ko Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)?