चेहरे पर गुलाब जल और चावल का पानी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर हो जाएगी कई समस्याएं

Rose Water and Rice Water for Face: आप चेहरे पर गुलाब जल और चावल के पानी को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और निखार बढ़ता है। जानें, इस्तेमाल का तरीका-

Written by Anju Rawat | Published : October 22, 2025 8:26 AM IST

1/6

चेहरे पर गुलाब जल और चावल का पानी कैसे लगाएं?

Rose Water and Rice Water Benefits for Face: गुलाब जल और चावल का पानी, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल और चावल के पानी को मिलाकर लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और पीएच लेवल को बैलेंस करता है। चावल का पानी दाग-धब्बों को मिटाता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। अगर आप नियमित रूप से गुलाब जल और चावल के पानी को मिक्स करके लगाएंगे तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। आप कई तरीकों से चेहरे पर गुलाब जल और चावल के पानी को मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, चेहरे पर गुलाब जल और चावल का पानी कैसे लगाएं (Chehre Par Gulab Jal or Chawal ka Pani Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और चावल का पानी

आप चेहरे पर गुलाब जल और चावल के पानी को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चावल का पानी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इसे चेहरे पर स्प्रे करें और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसे लगाने से दाग-धब्बों और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल-चावल का पानी और बेसन

आप गुलाब जल और चावल के पानी में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें गुलाब जल और चावल का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेसन में मौजूद गुण ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को भी रिमूव करता है।

4/6

गुलाब जल-चावल का पानी और चंदन पाउडर

गुलाब जल और चावल के पानी में चंदन पाउडर मिक्स करके भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और चावल के पानी को मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। चंदन का पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह दाग-धब्बों को भी कम करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना लगा सकते हैं। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल-चावल का पानी और मुल्तानी मिट्टी

आप गुलाब जल और चावल के पानी में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें 1-1 चम्मच गुलाब जल-चावल का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा का निखार बढ़ाती है और मुंहासों को भी कम करती है। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं।

6/6

गुलाब जल-चावल का पानी और हल्दी

आप गुलाब जल और चावल के पानी में हल्दी पाउडर मिक्स करके चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक बोतल लें और इसमें 1-1 चम्मच गुलाब जल और चावल का पानी डालें। इसमें हल्दी का पाउडर मिक्स करें। अब इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें और एक घंटे बाद धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और निखार कई गुना बढ़ेगा। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?