चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा कैसे लगाएं? ये 5 तरीके हैं बेहद असरदार

Rose Water and Aloe Vera Gel for Face: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और झाइयां मिटती हैं।

Written by Anju Rawat | Published : September 10, 2025 8:13 AM IST

1/6

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा कैसे लगाएं?

Rose Water and Aloe Vera for Face: गुलाब जल और एलोवेरा, दोनों त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इन दोनों को अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करते हैं। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और निखार बनाए रखता है। वहीं, एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल दाग-धब्बों, झाइयों, मुंहासों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। वैसे तो लोग गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करते हैं। आप चाहें तो इन दोनों को एक साथ मिक्स करके भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए, चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा कैसे लगाएं (Chehre ka Glow Badhane ke Liye Gulab Jal Aloe Vera Gel Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और एलोवेरा

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा को मिक्स करके लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और त्वचा का निखार बढ़ाता है। गुलाब जल और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे मिटते हैं। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल-एलोवेरा और बेसन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल, एलोवेरा और बेसन को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें गुलाब जल और बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को धीरे-धीरे स्क्रब करें। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं। इससे दाग-धब्बे रिमूव होते हैं और त्वचा की रंगत साफ होती है।

4/6

गुलाब जल-एलोवेरा और चंदन पाउडर

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा में चंदन पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाब जल-एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह त्वचा की जलन शांत करने में मदद करता है।  Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

TRENDING NOW

5/6

गुलाब जल-एलोवेरा और ग्लिसरीन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और एलोवेरा में ग्लिसरीन मिक्स करके भी लगा सकते हैं। आप 1-1 चम्मच गुलाब जल और एलोवेरा जेल लें। इसमें ग्लिसरीन मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। गुलाब जल, एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाने से स्किन ग्लो करती है।

6/6

गुलाब जल-एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

आप चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और त्वचा को धीरे-धीरे स्क्रब करें। मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है। यह त्वचा के मुंहासों को मिटाती है और दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाता है। Also Read - क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें