चेहरे पर चावल का आटा और कच्चा दूध कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगा कमाल का असर

Chehre Par Chawal Ka Atta Lagane Ka Tarika: आज हम आपको चेहरे पर निखार लाने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपके चेहरे पर कमाल का ग्लो आ जाएगा।

Written by Vidya Sharma | Published : July 25, 2025 11:05 AM IST

1/6

चेहरे पर निखार लाने के लिए दूध और चावल का इस्तेमाल

Chehre Par Natural Glow Lane Ka Tarika: कच्चा दूध हो या फिर चावल का आटा, दोनों ही हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि खाने के लिए इस्तेमाल की जानी वाली ये दोनों ही चीजें हमारी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन चेहरे पर निखार लाने, एक्ने-पिंपल सहित डार्क स्कार्स को ठीक करने के लिए कच्चे दूध और चावल के आटे का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। एक ओर जहां दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट कर रंग को साफ करने का काम करता है, तो वहीं चावल का आटा त्वचा में जमी गंदगी को निकालता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं चेहरे पर चावल का आटा और कच्चा दूध कैसे लगाएं। (Chehre Par Kacha Dudh OR Chawal Ka Atta Kaise Lagaye)

2/6

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से पहले आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत ही अधिकता में पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व हमारी स्किन को गहराई से साफ करने, स्किन टोन को इवन करने, दाग-धब्बों को हल्का करने, और कमाल का प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?

3/6

चेहरे पर चावल का आटा लगाने के फायदे

चावल के आट हमारी त्वचा से डेड स्किन सेल्स की परत को साफ करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कील-मुंहासों की समस्या को कम करने, चेहरे पर आने वाले तेल को कम करने और त्वचा को स्क्रब करने में मदद करता है। आइए अब हम आपको चावल का आटा और कच्चा दूध लगाने के 3 असरदार तरीकों के बारे में जानते हैं।

4/6

1. कच्चे दूध में मिलाएं ये 2 चीजें

आप एक कटोरी में 5-6 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच चावल का आटा और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद सादे पानी से मुंह धो लें और फिर देखें कैसे आपके चेहरे पर कमाल का ग्लो आता है। Also Read - कच्चे दूध से माथे का कालापन कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, अन-इवन स्किन टोन से मिलेगा छुटकारा

5/6

दूध और चावल के आटे के साथ मिलाएं बेसन

अगर आप अपनी त्वचा की गहराई से सफाई करना चाहते हैं तो एक कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच बेसन, आधी कटोरी कच्चा दूध और 1 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखाने के बाद फेस वॉश कर लें। पहले ही इस्तेमाल में आपको अपने चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।

6/6

चेहरे पर लगाएं टमाटर और चावल का लेप

अगर आपका स्किन टोन समान रंग में नहीं है, तो चावल के आटे में टमाटर का पल्प, एक चम्मच कच्चा दूध और ½ चम्मच एलोवेरा डालकर अच्छे से मिला लें। तैयार पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद मुंह धो लें। ये नुस्खा आपके चेहरे पर कमाल का निखार लाने में फायदेमंद साबित होगा। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा निखार, ये 3 स्टेप देंगे ऐसा ग्लो कि हर बोलेगा 'बड़ी चमक रही हो'