चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं?
How to Apply Raw Milk for Face: कच्चा दूध स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है। कच्चा दूध पोर्स को हेल्दी बनाए रखता है। यह मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचाता है। साथ ही, चेहरे के काले दाग-धब्बों और झाइयों को भी मिटाने में मदद करता है। कच्चा दूध पिग्मेंटेशन और डार्कनेस को कम करता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो इन्हें हटाने के लिए भी आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो कालेपन और दाग-धब्बों को रिमूव करने में मदद करता है। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं (Chehre ke Daag Hatane ke Liye Dudh Kaise Lagaye)?