गर्मी में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?
How to Apply Raw Milk on Face in Summer: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध पीने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि दूध त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। दूध त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यानी आप त्वचा पर भी दूध अप्लाई कर सकते हैं। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ लोग दूध का इस्तेमाल करते हैं। कोई क्लींजर, तो कोई टोनर या फेस पैक के तौर पर दूध का इस्तेमाल करता है। आप भी ग्लो बढ़ाने, दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और रंगत को सुधारने के लिए चेहरे पर दूध का उपयोग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर दूध कैसे लगाना चाहिए (Garmi me Chehre Par Dudh Kaise Lagaye)?