Advertisement

40+ महिलाएं गर्मी में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे निखर जाएगी उनकी त्वचा

Chehre Par Kacha Dudh Kaise Lagaye: आप 40 साल की उम्र के बाद भी चेहरे पर कच्चा दूध अप्लाई कर सकती हैं। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

Written By Anju Rawat
Updated : June 9, 2025 10:11 AM IST

40+ महिलाएं गर्मी में कच्चा दूध कैसे लगाएं?

How to Apply Raw Milk on Face in 40s: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। आपको बता दें कि कच्चा दूध स्किन के लिए भी अच्छा होता है। यही वजह है कि कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में कच्चा दूध शामिल करते हैं। कच्चे दूध में मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। यह डल और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, गर्मी की वजह से होने वाली जलन और इरिटेशन को भी शांत करता है। कच्चे दूध में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए कच्चे दूध को बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप 40 साल की हैं, तो चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकती हैं। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद महिलाएं गर्मी में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं (40 Saal ke bad Mahilaye Garmi me Chehre par Kacha Dudh Kaise Lagaye)?

कच्चा दूध सीधे तौर पर लगाएं

40+ महिलाओं के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद होता है। आप चेहरे पर सीधे तौर पर कच्चा दूध अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप कच्चा दूध लें और कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और रंगत साफ होगी। कच्चा दूध त्वचा के दाग-धब्बों को रिमूव करने में भी मदद करता है।

कच्चा दूध और गुलाब जल

आप कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। 40 साल के बाद कच्चे दूध और गुलाब जल को मिक्स करके लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में रखता है। यह त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चे दूध में गुलाब जल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Advertisement

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो कच्चे दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें कच्चा दूध मिलाएं और फिर पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के एक्स्ट्रा सीबम को कम करता है। इससे त्वचा का चिपचिपापन कम होता है। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है और स्किन ग्लो करती है। मुल्तानी मिट्टी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है।

कच्चा दूध और चंदन पाउडर

आप कच्चे दूध में चंदन पाउडर मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें कच्चा दूध मिलाएं और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। चंदन पाउडर त्वचा की गहराई से सफाई करता है। साथ ही, त्वचा की जलन और इरिटेशन को भी कम करता है। इसलिए अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो इस पेस्ट का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

कच्चा दूध और बेसन

40+ महिलाएं कच्चे दूध में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद करता है। साथ ही, ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे- झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है।