Advertisement

क्या कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर आता है ग्लो? जानें इसमें क्या मिलाएं जिससे मिलेगी निखरी त्वचा

Raw Milk For Face: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कच्चा दूध लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

Written By priya mishra
Updated : April 2, 2026 12:33 PM IST

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं?

How To Apply Raw milk On Face: कच्चा दूध हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किन केयर रूटीन में कच्चे दूध को शामिल करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होता है। इसके अलावा, कच्चा दूध पिगमेंटेशन, टैनिंग, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मुलायम और चमकदार बनती है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं (Chehre Par Glow Lane Ke Liye Kacha Doodh Kaise Lagaye)?

कच्चा दूध और हल्दी

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।

कच्चा दूध और शहद

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

Advertisement

कच्चा दूध और नींबू

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध में नींबू मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

कच्चा दूध और बेसन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कच्चे दूध में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा की रंगत को साफ करने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

कच्चा दूध में फिटकरी मिलाकर लगाने के फायदे

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप कच्चे दूध में फिटकरी मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। साथ ही, मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।