क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ

Pumpkin Seeds Oil Kaise Use Kare: आज हम आपको कद्दू के बीजों के तेल को बहुत ही असरदार तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। यह तरीके आपके बालों की ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ाने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 29, 2025, 5:57 PM

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon1/6

बाल बढ़ाने के लिए ये तेल है सबसे बेस्ट

Kaddu Ke Beej Ka Oil Hair Growth Ke Liye Kaise Use Kare: हम कई तरह कई तरह के बीज खाते हैं, लेकिन जो बात कद्दू के बीजों के तेल में है वो औरो में कहां! हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि आज जहां लोग अपने बालों के झड़ने, पतले होने और न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कद्दू का बीज का तेल आपके लिए किसी रामबाण की तरह साबित हो सकता है। जी हां, लेकिन इसका कैसे इस्तेमाल करना है? आइए आपको इस विषय पर विस्तार से बताते हैं।

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon2/6

पहले जानें पंपकिन सीड्स ऑयल में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

आपको बता दें कि पंपकिन सीड ऑयल में जिंक, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इन सब से ज्यादा यह इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि कद्दू के बीजों में DTH यानी कि डीहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन को ब्लॉक करने की एबिलिटी होती है। यह एक ऐसा हार्मोन होता है जो महिलाओं और पुरुषों की बाल झड़ने की समस्या को रोकने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से बालों को पोषण पहुंचाएं तो जाहिर सी बात है बाल झड़ेंगे कम और बढ़ेंगे ज्यादा। आइए जानते हैं पंपकिन सीड ऑयल का इस्तेमाल करने का सही तरीका। Also Read - सरसों के तेल के साथ अरंडी या नारियल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर है?

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon3/6

पंपकिन सीड ऑयल से बनाएं हेयर मास्क

हम में से कई ऐसी महिलाएं होंगी जिनके बाल बहुत ही ज्यादा फ्रिजी व पतले होंगे, वह महिलाएं पंपकिन सीड ऑयल से तैयार हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप कद्दू के बीज के तेल में एलोवेरा जेल डालकर अच्छे मिलाकर अपने बालों की जड़ों व सिरों पर लगाएं। 30-40 मिनट तक रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। फिर देखें कैसे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon4/6

रोज इस्तेमाल होने वाले तेल में मिलाएं

आप रोजाना अपने बालों को नरिश करने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं, बेहतर होगा कि आप उसी में पंपकिन सीड ऑयल को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। आप चाहें तो रोज रात को सोने से पहले या नहाने से 30 मिनट पहले तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प मसाज कर सकते हैं। यह तरीका आपके बालों की ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ाने में फायदेमंद होगा।  Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon5/6

कद्दू के बीजों से बनाएं हेयर टॉनिक

आप अपने बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए कद्दू के बीजों का टॉनिक भी बना सकते हैं। आपको बस एक मुट्ठी कद्दू के बीजों को एक चम्मच शहद और पानी के साथ मिक्सी में ब्लैंड कर लेना है। इस पेस्ट को आप अपने बालों पर लगाएं 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर हेयर वॉश कर लें। देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में बार हेल्दी दिख रहे हैं।

क्या कद्दू बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा है? जानें कैसे करें इस्तेमाल कि दोगुनी हो जाए हेयर ग्रोथ photo icon6/6

पंपकिन सीड ऑयल से करें हेड मसाज

आप अपनी हेयर ग्रोथ को तेजी से बूस्ट करने के लिए स्कैल्प तक पोषण पहुंचाएं और इसके लिए पंपकिन सीड ऑयल से स्कैल्प मसाज करने का तरीका एकदम बेस्ट है। बस इस्तेमाल करने से पहले आप तेल को हल्का गुनगुना कर दें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source