वेट लॉस में फायदेमंद है पिपली
ऑफिस की भागदौड़ और गलत खानपान के चक्कर में अगर आपकी भी पेट पर बढ़ी हुई चर्बी, थुलथुले पेट और बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कोई आयुर्वेदिक नुस्खा खोज रहे हैं, तो पिपली को ट्राई करिए। पिपली को संस्कृत में "पिप्पली" और इंग्लिश में Long Pepper कहते हैं। यह काली मिर्च की तरह दिखती है, लेकिन स्वाद और गुणों में थोड़ी अलग होती है। रोजमर्रा में पिपली का इस्तेमाल अगर सही तरीके से किया जाए, तो ये मोटापे की छुट्टी कर सकती है। तो देर किस बात की है, आइए जानते हैं पिपली कैसे वजन को कम करने में मदद करती है।
