सरसों के तेल से बालों का झड़ना कैसे रोकें?
How To Use Mustard Oil To Stop Hair Fall: बालों के झड़ने की समस्या से महिलाएं और पुरुष, दोनों ही परेशान रहते हैं। दरअसल, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों की वजह से व्यक्ति गंजेपन का शिकार भी हो सकता है। ऐसे में, बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के साथ-साथ हेयर फॉल को कंट्रोल करने में बह मदद करता है। इसमें विटामिन्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर बाल मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से भी रोकते हैं। इतना ही नहीं, इसके प्रयोग से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे झड़ते बालों की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। नियमित रूप से बालों में सरसों का तेल लगाने से ड्राई, डैमेज्ड और फ्रिजी बालों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह बालों को लंबा और घना बनाने में भी मदद करता है। तो आइए, जानते हैं कि सरसों के तेल से बालों का झड़ना कैसे बंद करें (Sarso Ke Tel Se Balo Ka Jhadna Kaise Band Kaise)?