रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

Multani Mitti for Face: अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सीबम के उत्पादन को कम करके त्वचा का निखार बढ़ाती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 24, 2026, 10:12 AM

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon1/6

ऑयली स्किन पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

मुल्तानी मिट्टी को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर, यह मिट्टी ऑयली स्किन के लिए अच्छी होती है। ज्यादा सीबम उत्पादन की वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है, ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और पोर्स को गहराई से साफ करती है। इससे ऑयली स्किन की वजह से होने वाले मुंहासों, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसलिए अगर आपकी भी ऑयली स्किन है तो आप मुल्तानी मिट्टी का यूज कर सकते हैं। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है और स्किन क्लीन-यंग नजर आती है।

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon2/6

मुल्तानी मिट्टी और पानी का पेस्ट

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा सारा तेल आसानी से निकल जाएगा और त्वचा की चिपचिपाहट भी कम हो जाएगी। इसके बाद आप चेहरे पर अपने स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगा लें।  Also Read - चेहरे पर एक्ने की परेशानी बढ़ाते हैं ये 4 फूड, आज ही बना लें दूरी

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon3/6

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे की चिपचिपाहट को कम कर सकते हैं। आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। गुलाब जल त्वाच के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी सीबम के उत्पादन को कम करती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाएगा और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा।

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon4/6

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत कई गुना बढ़ जाएगी। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को साफ करते हैं। Also Read - दाग-धब्बे हटाने के लिए करवाना चाहते हैं केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट? तो डॉ. धीर बता रहे हैं आपके लिए क्या है सही

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon5/6

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध

आप मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। कच्चा दूध स्किन को डीप क्लीन करता है और मुल्तानी मिट्टी त्वचा की रंगत को साफ करती है। अगर आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे तो इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिल सकता है।

रात को सोने से पहले इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा photo icon6/6

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

स्किन टाइप कोई भी हो, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते समय, इसे पूरी तरह सूखने से पहले ही धो लें। इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी। मुल्तानी मिट्टी को रगड़ने से बचें, सीधा पानी लें और मुल्तानी मिट्टी को साफ करें। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर 10 से 15 मिनट से ज्यादा लगाकर न रखें।  Also Read - सर्दियों में T-Zone ज्यादा oily क्यों हो जाता है? जानें कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source