सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी से स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं?
Multani Mitti for Face: सर्दियों में कम नमी और शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। इस मौसम में चेहरे पर खिंचाव, रूखापन और ड्राईनेस हो जाती है। चेहरे पर पपड़ी-सी बन जाती है, जो दिखने में बेहद भद्दी नजर आती है। लोग चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमा करते हैं, इसमें मुल्तानी मिट्टी भी एक है। लेकिन, मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ज्यादा रूखा बना देती है। इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचते हैं। हालांकि, अगर आप सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी को सही तरीके से लगाएंगे तो इससे त्वचा पर निखार बना रहेगा। इससे चेहरे की ड्राईनेस कम होगी और नेचुरल ग्लो भी आएगा। मुल्तानी मिट्टी नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है। यह त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करती है। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी को कैसे लगाना चाहिए, जिससे स्किन ड्राई न हो।