चेहरे पर निखार लाने का नुस्खा
Chehre Par Multani Mitti Lagane Ka Tarika: आज खूबसूरत दिखना किसी प्रतियोगिता की तरह हो गया है कि हर कोई अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट और स्किन केयर का इस्तेमाल कर रहा है। सभी की तरह बाहर से खूबसूरत दिखने की रेस में दौड़ने से बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को अंदर से पोषण दें और सुंदर बनाएं। क्योंकि जब हमारी स्किन अंदर से स्वस्थ रहती है तो बार से अपने आप नेचुरल ग्लो आने लगता है। ऐसे में पार्सर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चेहरे पर निखार लाने के लिए आज हम आपको इस लेख में फेस पर सही तरीके से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे आजमाकर आप घर पर ही मिनटों में पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं।