40+ महिलाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?
How to Apply Multani Mitti on Face: मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो मार्केट में आसानी से सस्ते दाम में मिल जाता है। यही वजह है कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करता है। इससे रोमछिद्र साफ रहते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। यह त्वचा की जलन को शांत करता है। इतना ही नहीं, मुल्तानी मिट्टी बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियों और फाइन लाइंस कम होते हैं। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद महिलाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं (40 saal ke bad chehre par multani mitti kaise lagaye)?