नहाने से पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?
How to Apply Multani Mitti On Face Before Bath: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में मुल्तानी मिट्टी भी शामिल है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी साफ करने में मदद करती है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा दिला सकती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होती है। वैसे तो मुल्तानी मिट्टी को किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को नहाने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं नहाने से पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं (Nahane Se Pehle Chehre Par Multani Mitti Kaise Lagaye)?
