मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम

Can Multani Mitti remove wrinkles : मुल्तानी मिट्टी स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। यह झुर्रियों को कम करने से लेकर स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं झुर्रियां कम करने के लिए कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: August 14, 2025, 9:51 AM

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon1/6

मुल्तानी मिट्टी से झुर्रियां कैसे हटाएं?

How to Use Multani Mitti for Wrinkles : स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जब भी किसी घरेलू नुस्खे की बात आती है, तो सबसे पहले लोग मुल्तानी मिट्टी का नाम लेते हैं। यह एक ऐसी मिट्टी है, जो आपकी स्किन को नैचुरल निखार देती है। इससे न स्किन ग्लो करता है, बल्कि बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी मुल्तानी मिट्टी प्रभावी होती है। यह झुर्रियों, फाइन-लाइंस को कम करके दाग-धब्बों को भी कम करने में प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है। इस लेख में हम आपको झुर्रियां हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon2/6

झुर्रियां हटाए मुल्तानी मिट्टी और खीरे का मास्क

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की शिकायत को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और खीरे से तैयार मास्क लगा सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच करीब खीरे का पल्प लें, इसमें 2 से 3 मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालें। अब 1 टीस्पून गुलाबजल मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद इसे साफ कर लें।  Also Read - कैस्टर ऑयल VS नारियल का तेल: इस्तेमाल करने से पहले जानें चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए कौन तेल है सही

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon3/6

मुल्तानी मिट्टी और संतरे के छिलके का मास्क

बढ़ती उम्र में होने वाली झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का मास्क लगा सकते हैं। इस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें 1 चम्मच करीब संतरे के छिलकों का पाउडर और पानी मिक्स करें। तैयार मिश्रण को कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे झुर्रियों की शिकायत कुछ ही दिनों में कम हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon4/6

मुल्तानी मिट्टी और नीम ऑयल फेसपैक

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की शिकायत को कम करने के लिए आप 2 चम्मच करीब मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच नीम ऑयल और पानी को मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे काफी हद तक झुर्रियों की शिकायत को कम करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां दिखने के पीछे ये है बड़ा कारण

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon5/6

झुर्रियों से छुटकारा दिलाए मुल्तानी मिट्टी और कॉफी स्क्रब

झुर्रियों की शिकायत को गायब करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और कॉफी का स्क्रब चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऐसे में इस मास्क को न करें। यह रोमछिद्रों में मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है। वहीं, झुर्रियों से भी छुटकारा दिला सकता है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच करीब मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब पैक सूख जाए, तो पूरे चेहरे को धो लें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की झुर्रियां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिससे बुढ़ापा होगा कम photo icon6/6

मुल्तानी मिट्टी और आलू फेसपैक

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की शिकायत को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और आलू का फेसपैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आधा छोटा सा आलू पीस लें, इसमें 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 1 विटामिन ई कैप्सूल डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इस पैक को धो लें। इससे आपकी झुर्रियां कम होने के साथ-साथ स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। Also Read - इस 1 फल को खाने से चेहरे की झुर्रियां हो जाएंगी गायब, रोजाना खाली पेट जरूर करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source