मेथी से बाल लंबे कैसे करें?
How to Apply Fenugreek for hair Growth: आजकल ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोई डैंड्रफ, तो कोई हेयर फॉल और कोई पतले-छोटे बालों से परेशान हैं। जबकि, ज्यादातर लोग लंबे और घने बालों की चाह रखते हैं। बालों को लंबा बनाने के लिए अधिकतर लोग महंगे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, आप घरेलू उपायों से भी बालों को लंबा बना सकते हैं। मेथी एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो हेयर ग्रोथ (Methi for Hair Growth) में मदद करता है। मेथी में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्कैल्प और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। मेथी में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के विकास के लिए जरूरी होते है। इसलिए बालों को लंबा बनाने के लिए आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं मेथी से बाल कैसे बढ़ाएं (Methi se Baal Kaise Badhaye)?
