दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर

baal Kaise Badhaye: अगर आप अपने बालों के झड़ने या उनकी ग्रोथ रुकने से परेशान हैं तो मेथी और कलौंजी से तैयार इस हेयर रेमेडी को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों को दुगनी तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: July 1, 2025, 2:40 PM

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon1/6

बाल बढ़ाने का असरदार घरेलू नुस्खा (Effective Home Remedy For Hair Growth)

Methi Or Kalonji Hair Mask: पॉल्यूशन और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद हमारे बालों की हालत ऐसी हो गई है कि हम उन्हें ठीक करने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेने को भी तैयार हैं। लेकिन केमिकल का इस्तेमाल आपके बालों सिर्फ खराब ही कर सकता है या कुछ समय के लिए ही ठीक कर सकता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में मेथी और कलौंजी से बना एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करने के बाद आपके बालों की ग्रोथ दुगनी तेजी से बढ़ने लगेगी और वो सिल्की-शाइनी और घने होने लगेंगे। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं मेथी और कलौंजी से हेयर मास्क बनाने का तरीका। (Methi Or Kalonji Hair Mask Kaise Banaye)

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon2/6

पहले जानें बालों के लिए कलौंजी कितना फायदेमंद है? (Hair Growth Benefits Of Kalonji)

कलौंजी के काले दाने हमारे बालों की हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल पाए जाते हैं जो बालों को जड़ से मजबूती देने, हेयर फॉल को रोकने और रुकी हुई हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसी के साथ सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कलौंजी फायदेमंद है। Also Read - बालों पर अंडा और दही कैसे लगाना चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे बालों की बढ़ेगी चमक

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon3/6

बालों के लिए मेथी कितना फायदेमंद है? (Methi For Hair Growth)

मेथी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो स्कैल्प को नरिश करने और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देने का काम करता है। मेथी को बाल बढ़ाने का रामबाण इलाज माना जाता है क्योंकि इसमें वो जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में फायदेमंद होते हैं। आइए अब हम मेथी और कलौंजी की मदद से हेयर मास्क बनाने का तरीका जानें।

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon4/6

मेथी-कलौंजी हेयर मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए? (Methi-Kalonji Hair Mask Ingredients)

मेथी और कलौंजी का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच कलौंजी, 3-4 चम्मच दही, 1 विटामिन ई कैप्सूल और 1 चम्मच नारियल का तेल चाहिए। हेयर मास्क बनाने से 2 घंटे पहले आप एक कटोरी में मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख दें। अब आइए जानते हैं हेयर मास्क बनाने का तरीका। Also Read - बालों में केमिकल वाले हेयर डाई नहीं, लगाएं कॉफी पाउडर, जानें स्टेप बाय स्टेप लगाने का तरीका

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon5/6

बाल बढ़ाने के लिए मेथी-कलौंजी हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Methi Kalonji Hair Mask)

सबसे पहले आप भीगे हुए मेथी के बीजों को कलौंजी के बीजों के साथ मिक्स में डालकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद आप पेस्ट को एक कटोरी में मिलाकर इसमें दही, नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है बाल बढ़ाने वाला हेयर मास्क।

दुगनी तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, मेथी और कलौंजी का नुस्खा दिखाएगा अपना असर photo icon6/6

बालों पर हेयर मास्क लगाने का तरीका (Right Way To Use Hair Mask)

सबसे पहले आप हेयर मास्क को अपनी स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं क्योंकि स्कैल्प के जरिए ही मेथी और कलौंजी का पोषण हमारे हेयर फॉलिकल्स तक जाएगा और बालों की ग्रोथ को तेज करेगा। बचे हुए पेस्ट को बालों की लेंथ पर लगाएं और फिर 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क को लगाएं और समय-समय पर तिल के तेल से सिर की मसाज भी करें। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - हद से ज्यादा बाल क्यों झड़ते हैं? एक नुस्खा देगा इस समस्या से निजात

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source