लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Black seed oil for hair growth : बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए कलौंजी के तेल का प्रयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसे आप अपने बालों पर कई तरह से एप्लाई कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे बालों की ग्रोथ को अच्छा किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: March 20, 2026, 4:38 PM

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon1/6

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं कलौंजी का तेल?

कलौंजी का इस्तेमाल भारतीय घरों में काफी ज्यादा होता है, लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी के तेल का प्रयोग अपने बालों पर किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। कलौंजी के तेल का प्रयोग बालों पर करने से कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। मुख्य रूप से अगर आपके बालों की ग्रोथ कम है या फिर अचानक से बालों की ग्रोथ रूक गई है, तो इस स्थिति में कलौंजी का तेल फायदेमंद हो सकता है। कलौंजी के तेल में मौजूद औषधीय गुण बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे ड्राई स्कैल्प की परेशानी भी कम हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए कलौंजी के तेल का प्रयोग कैसे करें?

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon2/6

मसाज ऑयल की तरह लगाएं कलौंजी का तेल

अगर आप बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो कलौंजी तेल का प्रयोग मसाज ऑयल की तरह करें। इससे बालों पर लगाना बहुत ही आसान है। इसे सीधे स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। इसके लिए कलौंजी के तेल को अपनी हथेली पर लें। अब इसे रगड़कर गर्म करें और स्कैल्प पर लगाकर हल्का-हल्का मसाज करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। Also Read - घुटनों तक लंबी होगी चोटी, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं 1 चीज, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon3/6

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कलौंजी तेल

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो कलौंजी के तेल को नारियल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 हिस्सा कलौंजी का तेल लें, इसमें 2 हिस्सा नारियल तेल मिक्स करके तेल को हल्का सा गर्म करें। अब इसे अपनी जड़ों में लगाएं। इससे आपके बालों की लंबाई अच्छी होती है। साथ ही बालों को दोगुना फायदा हो सकता है।

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon4/6

कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं कलौंजी का तेल

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए आप कलौंजी तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, कैस्टर ऑयल गाढ़ा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। साथ ही बालों के पतलेपन की परेशानी को भी कम कर सकता है। Also Read - साइंटिफिकली प्रूव्ड हैं बाल बढ़ाने के ये 2 तरीके, नेचुरली बढ़ती है बालों की लंबाई

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon5/6

शैंपू के साथ मिक्स करके लगाएं कलौंजी का ऑयल

आप अपने पसंदीदा शैंपू में कलौंजी का तेल मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच शैंपू में कलौंजी के तेल की कुछ बूंदों को डालें और फिर अपने बालों पर एप्लाई करें। इसे नियमित रूप से अपने रूटीन में शामिल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

लंबे बालों के लिए बालों में लगाएं कलौंजी तेल, बस इन 5 तरीकों से कर लें इस्तेमाल photo icon6/6

प्याज के रस के साथ मिलाकर लगाएं कलौंजी का तेल

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्याज के रस के साथ कलौंजी का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। यह मिश्रण आपके बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर सकता है। इससे हेयर फॉल की परेशानी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच प्याज का रस लें, इसमें 5 बूंद कलौंजी का तेल मिक्स करें। अब इसे स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। Also Read - बालों को लंबा-घना कैसे बनाएं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source