शहद से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?
How To Use Honey To Remove Facial Hair: चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं होते हैं। कई महिलाओं के चेहरे पर काफी ज्यादा बाल होते हैं, जो उनकी खूबसूरती को कम करते हैं। ऐसे में, कई महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ब्लीच, थ्रेडिंग या वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। वहीं, कई महिलाएं तो चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए मंहगे-मंहगे ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट्स भी त्वचा पर सिर्फ कुछ समय के लिए ही असरदार होते हैं। वहीं, चेहरे पर थ्रेडिंग या वैक्स कराने से काफी दर्द होता है या त्वचा पर दाने और रैशेज होने का डर रहता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा सकती हैं। इन्हीं उपायों में शहद भी शामिल है। जी हां, शहद का इस्तेमाल करके आप अपने फेशियल हेयर को आसानी से रिमूव कर सकती हैं। शहद न सिर्फ त्वचा पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स को साफ करता है, बल्कि चेहरे के अनचाहे बाल हटाने में भी मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। तो आइए, जानते हैं शहद से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं (Shahad Se Chehre Ke Baal Kaise Hataye)?
