शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन

Honey For Pigmentation: चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए शहद काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 4, 2025, 2:53 PM

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon1/6

शहद से झाइयां कैसे हटाएं?

How To Use Honey For Pigmentation: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग नजर आए। लेकिन अगर चेहरे पर झाइयां हो जाएं, तो यह सपना ही रह जाता है। चेहरे पर झाइयां आपकी सुंदरता में दाग लगाने का काम करती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और त्वचा डार्क नजर आती है। ऐसे में, कई लोग चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में शहद भी शामिल है। जी हां, आप चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए शहद का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्लीचिंग गुण भी मौजूद होता है, जिससे यह त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती भी बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं शहद से झाइयां कैसे हटाएं (Shahad Se Jhaiya Kaise Hataye)?

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon2/6

शहद और नींबू

चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार शहद और नींबू के मिश्रण का इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे गायब हो जाएंगी। Also Read - हाथों का जिद्दी कालापन नींबू से दूर कैसे करें? सिर्फ ये 1 चीज मिलाने से बढ़ जाएगी हाथों की चमक

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon3/6

शहद और एलोवेरा

चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए आप इसके लिए शहद में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ झाइयों की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon4/6

शहद और हल्दी

शहद और हल्दी से भी झाइयों को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका प्रयोग करें। Also Read - सर्दियों का सबसे बेस्ट स्किन प्रोडक्ट है शहद, इस खास तरीके से करेंगे इस्तेमाल तो मिलेंगे कई फायदे

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon5/6

शहद और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो शहद और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद झाइयों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, चेहरे का निखार भी बढ़ेगा।

शहद से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन photo icon6/6

शहद और दही

शहद और दही का मिश्रण भी झाइयों को हटाने में काफी प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। Also Read - रात में सोने से पहले चेहरे पर इस तरह लगाएं शहद और मलाई, सुबह चेहरे पर दिखेगा ऐसा ग्लो कि देखनेवाला रह जाएगा हैरान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source