गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर शहद कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

How To Apply Honey On Face Before Bath In Summer: गर्मियों में मुलायम और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप नहाने से पहले चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : June 21, 2025 10:07 AM IST

1/6

गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर शहद कैसे लगाएं?

How To Use Honey On Face Before Bath In Summer: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए है। लेकिन गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। साथ ही, गर्मियों में चेहरा काफी डल और बेजान नजर आने लगता है। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, गर्मियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में शहद भी शामिल है। जी हां, शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। अगर आप भी गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो नहाने से पहले चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर शहद कैसे लगाएं (Garmi Me Nahane se Pehle Chehre Par Shahad Kaise Lagaye)?

2/6

शहद और गुलाब जल

आप गर्मियों में नहाने से पहले चेहरे पर शहद में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ नमी भी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। Also Read - होली खेलने के बाद चेहरे पर हो गए पिंपल्स और मुंहासे? डॉ. चांदनी जैन बता रही हैं इससे छुटकारा पाने का तरीका

3/6

शहद और कच्चा दूध

आप चाहें तो गर्मियों में नहाने से पहले शहद में कच्चा दूध मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, दरअसल, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

4/6

शहद और एलोवेरा

गर्मियों में नहाने से पहले आप शहद में एलोवेरा मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा। Also Read - होली के बाद क्यों बढ़ जाता है स्किन इन्फेक्शन का खतरा? डर्मेटोलॉजिस्ट बता रहे हैं त्वचा को कैसे रखें सुरक्षित

5/6

शहद और नींबू

आप चाहें तो गर्मियों में नहाने से पहले शहद में नींबू मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

6/6

शहद और बेसन

आप गर्मियों में नहाने से पहले चेहरे पर शहद में बेसन मिलाकर लगाकर सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा नैचुरली ग्लोइंग बनेगी। Also Read - होली खेलने का मन है पर भीड़ में जाने से लगता है डर? कहीं आपको ये मानसिक बीमारी तो नहीं?