Advertisement

40+ महिलाएं दाग-धब्बे मिटाने के लिए बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे आएगा त्वचा पर निखार

How to Remove Dark Spots with Besan: अगर आप 40 साल के बाद चेहरे के दाग-धब्बों और झाइयों से परेशान हैं, तो बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन पिग्मेंटेशन को कम करता है और त्वचा का निखार बढ़ाता है।

Written By Anju Rawat
Updated : May 12, 2025 1:16 PM IST

40+ महिलाएं दाग-धब्बे मिटाने के लिए बेसन कैसे लगाएं?

How to Apply Gram Flour to Remove Dark Spots: हर महिला बेदाग, ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा चाहती है। लेकिन, सभी लोगों को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। खासकर, उम्र बढ़ने पर त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग-धब्बे, झाइयां और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इसलिए 40 साल के बाद ज्यादातर महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कई तरह के स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स लेना शुरू कर देती हैं। कई महिलाएं महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, आप चाहें तो 40 साल के बाद चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए घरेलू उपायों का भी उपयोग कर सकती हैं। बेसन भी एक घरेलू उपाय है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। इसलिए 40+ महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन और झाइयां मिटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद बेसन से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं (40 Saal ke Bad Besan se Chehre ke Daag Dhabbe Kaise Mitaye)?

बेसन और दही

अगर आप 40+ हैं और चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। दही त्वचा को एक्सफोलिएट भी करता है। चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें दही मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

बेसन और हल्दी

वैसे तो सभी उम्र के लोग बेसन और हल्दी को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो आप भी चेहरे पर बेसन और हल्दी पेस्ट को अप्लाई कर सकती हैं। बेसन और हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में असरदार होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं। बेसन और हल्दी त्वचा को चमकदार भी बनाते हैं।

Advertisement

बेसन और नींबू का रस

40 साल की उम्र के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां पड़ने लगती हैं। ऐसे में आप बेसन में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा पर मेलानिन के उत्पादन को कम करता है। इससे पिग्मेंटेशन से भी छुटकारा मिलता है। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद त्वचा को साफ करें। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नींबू के रस को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

बेसन और गुलाब जल

बेसन में गुलाब जल मिक्स करके भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। गुलाब जल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। 40 साल के बाद चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप बेसन और गुलाब जल को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

बेसन और एलोवेरा

अधिक उम्र में चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप बेसन में एलोवेरा जेल भी मिक्स करके लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करते हैं। आप 2 चम्मच बेसन में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइंस भी कम होंगी।