गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा

How To Apply Besan On Face In Morning In Summer: गर्मियों में साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए आप सुबह चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: June 23, 2025, 7:21 AM

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon1/6

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं?

How To Use Besan On Face In Morning In Summer: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोग पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान रहते हैं। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, गर्मियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में बेसन भी शामिल है। जी हां, बेसन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुहांसों, ब्लैकहेड्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, बेसन त्वचा की रंगत को सुधारने में असरदार होता है। नियमित रूप से चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज सुबह चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में सुबह चेहरे पर दही कैसे लगाएं (Garmi Me Subah Chehre Par Besan Kaise Lagaye)?

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon2/6

बेसन और गुलाब जल

आप गर्मियों में सुबह चेहरे पर बेसन में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। साथ ही, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा भी दिला सकते है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। Also Read - बेसन से चेहरा साफ कैसे करें? जानिए 5 तरीके, जिनसे स्किन पर आएगी चमक

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon3/6

बेसन और दही

आप चाहें तो गर्मियों में सुबह चेहरे पर बेसन में दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon4/6

बेसन और नींबू

आप गर्मियों में सुबह बेसन में नींबू मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा। Also Read - चेहरे पर बेसन में मिलाकर लगाएं हल्दी और दही, झाइयां हो जाएगी खत्म

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon5/6

बेसन और एलोवेरा

आप गर्मियों में सुबह चेहरे पर बेसन में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।

गर्मी में सुबह चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा photo icon6/6

बेसन और शहद

आप चाहें तो गर्मियों में सुबह अपने चेहरे पर बेसन में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच शहद को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। Also Read - घर पर इन चीजों से आसानी से बनाएं फेस स्क्रब, चमक उठेगा चेहरा!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source