चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

How to use flaxseed for Skin Care : चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए अलसी के बीजों के पानी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अलसी के बीज में कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन की गंदगी को हटाकर त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : September 23, 2025, 7:15 PM

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon1/6

27

How to use Flaxseed for Skin Care : अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज अमिग्डालिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं असली के छोटे-छोटे बीज सिर्फ स्वास्थ्य को ही दुरुस्त नहीं बनाते हैं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का हुनर रखते हैं। अलसी के बीजों का इस्तेमाल अगर सही तरीके से त्वचा पर किया जाए तो इससे दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और झाइयों की परेशानी दूर होती है।

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon2/6

अलसी के बीज के पानी में क्या खास है?

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जब अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर इसका अर्क निकाला जाता है। ये अर्क थोड़ा चिपचिपा गोंद जैसा महसूस होता है। इसे ही आम भाषा में असली के बीज का पानी कहा जाता है। अलसी के बीजों के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं। Also Read - सुबह खाली पेट खाएं ये काले बीज और पी लें 1 गिलास गर्म पानी, बढ़ा हुआ शुगर लेवल होगा फटाफट कम

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon3/6

त्वचा में लाता है निखार

अलसी के बीज का पानी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे कोमल और निखरा हुआ बनाता है। असली के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा के रंग को निखारते हैं। नियमित रूप से त्वचा पर अलसी के बीज का पानी लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे की परेशानी दूर होती है। इससे चेहरे पर निखार आता है। अलसी के बीज का पानी चेहरे में कसावट लाता है। इससे स्किन अंदर से निखारती है।

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon4/6

मुंहासों को कम करता है

अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों की परेशानी को दूर करते हैं। असली के बीज के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे त्वचा की जलन और सूजन कम होती है। इन बीजों का पानी त्वचा पर जमा होने वाली गंदगी को भी हटाता है, जिससे पोर्स साफ रहते हैं और नए मुंहासे नहीं उभरते हैं। Also Read - 15 दिनों तक गर्म पानी के साथ अलसी खाने के फायदे

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon5/6

पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम करें

अलसी के बीज में लिग्नान्स नामक पदार्थ होता है। ये एक शक्तिशाली एजेंट है जो त्वचा पर होने वाले पिगमेंटेशन को कम करता है। प्रदूषण, खानपान या जीवनशैली के कारण अगर आपके चेहरे पिगमेंटेशन की समस्या हो गई है, तो नियमित रूप से अलसी के बीज का पानी लगाने से ये दूर हो सकते हैं। अलसी के बीजों में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करते हैं। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा टाइट और जवां नजर आती है।

चेहरे पर इस तरह लगा लीजिए अलसी के बीज का पानी, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर photo icon6/6

अलसी के बीज का पानी कैसे बनाएं?

चेहरे पर अलसी के बीज का पानी लगाने के लिए सबसे पहले, 1-2 चम्मच अलसी के बीज लें। इन बीजों को 1 कप पानी में डालकर रात भर भिगोने के लिए छोड़ दें। अगले दिन, जब बीज अच्छे से पानी में घुल जाए और जैल जैसा बन जाए, तो इसे छान लें और पानी को अलग कर लें। यह पानी अब इस्तेमाल के लिए तैयार है। सबसे पहले, अपने चेहरे को हल्के पानी से धो लें। अब एक कॉटन पैड की मदद से तैयार अलसी के बीज के पानी को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अलसी का पानी त्वचा में पूरी तरह समाहित होने तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें। आप इसे रातभर छोड़ सकते हैं या फिर 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो सकते हैं। असली के पानी से चेहरा धोने के बाद हल्के मॉइश्चराइजर से मसाज जरूर करें। ऐसा करने से त्वचा की नमी बनी रहेगी और वो खूबसूरत नजर आएगी। आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार अलसी के बीज के पानी को फेस पैक में मिलाकर भी लगा सकते हैं।  Also Read - अलसी का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, इस तरह रोजाना करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source