Advertisement

40+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं? इन 5 तरीकों से मिट जाएंगी झुर्रियां और बढ़ेगा निखार

How to Use Fitkari on Face in Hindi: अगर आप 40 साल की हैं, तो चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल जरूर करें। फिटकरी त्वचा को यंग और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करती है।

Written By Anju Rawat
Updated : May 13, 2025 8:54 PM IST

40+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?- How to Apply Fitkari on Face in 40s

How to Apply Alum on Face: ज्यादातर पुरुष शेविंग के बाद चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। ताकि, शेविंग के दौरान लगी चोट या कट को जल्दी ठीक किया जा सके। दरअसल, फिटकरी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं और त्वचा को सुरक्षित रखते हैं। यानी फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है। इसलिए बढ़ती उम्र में भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर, महिलाएं अपने स्किनकेयर रूटीन में फिटकरी को शामिल कर सकती हैं। फिटकरी स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप 40+ की हैं, तो फिटकरी का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। फिटकरी त्वचा को गहराई से साफ करती है और कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है। आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं (40 saal ke bad chehre par fitkari kaise lagaye)?

फिटकरी और एलोवेरा

अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर फिटकरी और एलोवेरा जेल को मिलाकर जरूर लगाएं। बढ़ती उम्र में फिटकरी और एलोवेरा को मिक्स करके लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1 चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। फिटकरी और एलोवेरा लगाने से झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी राहत मिलती है। एलोवेरा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है।

फिटकरी और गुलाब जल

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप फिटकरी और गुलाब जल से चेहरा साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब आप चेहरा धोएंगी, तो त्वचा पर अलग-सा निखार नजर आने लगेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में 2-3 बार लगा सकती हैं। गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस पेस्ट को लगाने से स्किन हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रहती है। फिटकरी और गुलाब जल लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

फिटकरी और नींबू का रस

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां नजर आने लगती हैं। अगर आपको भी चेहरे पर झाइयां हैं, तो आप फिटकरी में नींबू का रस मिलाकर लगा सकती हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें कुछ बूंद नींबू का रस और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में असरदार होता है। हालांकि, अगर आप सेंसिटिव स्किन है तो नींबू के रस का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

फिटकरी और चावल का पानी

40+ महिलाएं चेहरे पर फिटकरी और चावल के पानी को मिलाकर लगा सकती हैं। चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है और अशुद्धियों को साफ करता है। अगर आप फिटकरी और चावल के पानी को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें थोड़ा-सा चावल का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर मॉइश्चराइज कर लें।

फिटकरी और चंदन पाउडर

40+ महिलाओं के लिए फिटकरी और चंदन पाउडर का पेस्ट लगाना भी फायदेमंद होता है। खासकर, आपको गर्मी में इस पेस्ट को जरूर लगाना चाहिए। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इससे गर्मी की वजह से होने वाली जलन और इरिटेशन से भी आराम मिलता है। चंदन पाउडर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप आधा चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी।