गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा

How to Apply Fitkari on Face in Summer: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप रोज नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी अप्लाई कर सकते हैं। जानें, प्रयोग के तरीके-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 10, 2025, 10:02 AM

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon1/6

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं?

How to Apply Fitkari on Face Before Bath: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को मिटाने में असरदार होते हैं। फिटकरी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाती है। गर्मियों में पसीने की वजह से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। क्योंकि यह त्वचा से अतिरिक्त सीबम को भी कम करती है। इससे त्वचा से चिपचिपाहट दूर होती है और ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। इसलिए आप चाहें तो गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं (Garmi me Nahane se Pehle Fitkari Kaise Lagaye)?

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon2/6

फिटकरी और गुलाब जल

गर्मी में नहाने से पहले आप फिटकरी में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में गुलाब जल लें। इसमें फिटकरी का टुकड़ा डालें। इसे अच्छी तरह से पिघलने दें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और निखार बढ़ेगा। फिटकरी त्वचा की चिपचिपाहट को दूर करती है। वहीं, गुलाब जल गर्मी की वजह से होने वाली जलन को शांत करता है। Also Read - क्या फिटकरी लगााने से स्किन में होती है जलन? डॉक्टर ने बताया इन लक्षणों के दिखते ही इस्तेमाल करना कर दें बंद

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon3/6

फिटकरी और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल भी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एलोवेरा त्वचा की जलन और इरिटेशन को शांत करता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन भी दूर होते हैं।

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon4/6

फिटकरी और कच्चा दूध

कच्चा दूध भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा दूध गर्मी की वजह से होने वाली जलन को शांत करता है। गर्मी में चेहरे पर फिटकरी और कच्चे दूध को मिक्स करके लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को रिमूव करता है। आप 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें फिटकरी का पाउडर डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे फोड़े-फुंसियों से बचाव होगा और पोर्स हेल्दी रहेंगे। Also Read - सर्दियों में चेहरे फिटकरी कैसे लगानी चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon5/6

फिटकरी और शहद

आप गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी और शहद को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4 चम्मच शहद लें। इसमें फिटकरी पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, गर्मी और पसीने की वजह से होने वाले फोड़े-फुंसियों से बचाता है।

गर्मी में नहाने से पहले फिटकरी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा को मिलेगा पूरा फायदा photo icon6/6

फिटकरी और दही

आप चाहें तो गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी और दही को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। आप भी इस पेस्ट का इस्तेमाल रोज नहाने से पहले कर सकते हैं।  Also Read - क्या सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source